माप तौल सूचक वाक्य

माप तौल सूचक वाक्य

अब इन वाक्यों को देखें-

  • वह मीटर के हिसाब से कपड़ा बेचता है।
  • वह दर्जन की दर से अंडे बेचती है।

ऐसे वाक्यों में माप / तौल-सूचक संज्ञा + के हिसाब से / की दर से/के भाव से का प्रयोग होता है और इनसे कार्य की रीति (manner) का बोध होता है। इनकी बनावट होती है-

  • कर्ता + संज्ञा + के हिसाब / की दर से + संज्ञा + क्रिया

इनका अनुवाद होता है-

  • Subject + verb + noun + by the + noun
  • He sells cloth by the meter.
  • She sells eggs by the dozen.
  • We buy petrol by the liter.
  • मैंने घंटे की दर से/हिसाब से मजदूरी दी।
  • I paid wages by the hour.
  • मैंने दिन की दर से/हिसाब से रिक्शा-भाड़ा दिया।
  • I paid rickshaw fare by the day.
  • केले तौल की दर से नहीं बेचे जाते ।
  • Bananas aren’t sold by weight [not, the weight].

EXERCISE: Translate into English.

  1. मैंने महीने के हिसाब से एक कुली रखा।
  2. वह लीटर की दर से पेटोल बेचता है।
  3. मैंने दर्जन की दर से केले खरीदे।
  4. मैंने माल भाडा तौल के हिसाब से दिया।
  5. मैंने घंटे के हिसाब से टैक्सी भाड़ा दिया।
  6. मैं महीने की दर से स्कूल फीस देता हूँ।

अब इन वाक्यों को लें-

  • उसने एक मीटर कपड़ा खरीदा।
  • मुझे एक गिलास पानी चाहिए।

ऐसे वाक्यों में माप-तौल सूचक शब्द + संज्ञा का प्रयोग होता है।

इनका अनुवाद होता है-

  • Subject + verb + noun + of + noun
  • He bought a meter of cloth.
  • She bought a liter of oil.
  • I want a glass of water.
  • She wants a cup of tea.
  • I want a plate of rice.
  • He wants a kg of sugar.

EXERCISE: Translate into English.

  1. उसने पाँच किलोग्राम कोयला खरीदा।
  2. मैंने एक टन गेहूँ बेचा।
  3. उसे पाँच मीटर कपड़ा चाहिए।
  4. उसे एक कप कॉफी चाहिए।
  5. उसे एक बोतल दूध चाहिए।
  6. मुझे एक लीटर पेट्रोल चाहिए।
  7. मुझे एक कप दूध चाहिए।
  8. मुझे एक बोतल स्याही चाहिए।
  9. उसे आधा प्लेट मांस चाहिए।
  10. उसे एक प्लेट मछली चाहिए।

Note: इनके अनुवाद का भी ध्यान रखें-

  • मुझे एक टोकरी आम चाहिए।
  • I want a basketful of mangoes. [not, a basket of]
  • उसे एक चम्मच/चम्मचभर चीनी चाहिए।
  • He wants a spoonful of sugar. [not, spoon of]
  • मैंने एक गाड़ी चावल खरीदा।
  • I bought a cartload or rice [not, a cart of]
  • उसे एक मुट्ठी/मुट्ठीभर चावल चाहिए।
  • He wants a handful of rice [not, a hand of]

अब इन वाक्यों को देखें-

  • इस बच्चे का वजन/की तौल नौ पाउंड है।
  • इस बक्से का वजन/की तौल एक टन है।

ऐसे वाक्यों से किसी व्यक्ति/वस्तु का वजन/की तौल (weight) का बोध होता है। इनका अनुवाद इस प्रकार होता है.

  • Subject + verb [weight] + noun [weight]
  • Subject am/is/are + noun [weight]
  • This body is nine pounds.
  • This baby weighs nine pounds.
  • This bag weighs one quintal.
  • This bag is one quintal.
  • I am ninety kilograms.

अब इन वाक्यों को लें-

  • वह पाँच फुट छह इंच लंबी है।
  • यह नदी सौ किलोमीटर लंबी है।
  • Subject + am/is/are + size/measurement
  • She is five feet six inches.
  • This river is a hundred kilometers long.
  • It is a hundred feet high.

Note: किसी वस्तु की लंबाई-चौड़ाई (size) इस प्रकार व्यक्त की जाती है-

  • Subject + is/are + length + by + width
  • Subject + measure + length + by + width
  • This room is fifteen feet by ten feet.
  • This hall is eighty feet by sixty feet.
  • This plank measures ten feet by three feet.

इन वाक्यों को देंखे-

  • यह मकान एक सौ फीट लम्बा और अस्सी फीट चौड़ा है।
  • This house is a hundred feet by eighty feet.
  • कोठरी दस फीट लम्बी और आठ फीट चौड़ी है।
  • This room is ten feet by eight feet.

Note (a): ऐसे वाक्यों में feet के बदले foot का प्रयोग हो सकता है, परंतु feet का प्रयोग अधिक प्रचलित है; जैसे,

  • This room is ten foot by eight foot.
  • This room is ten feet by eight feet.

Note (b): ऐसे वाक्यों में is/are के बदले measure का भी प्रयोग हो सकता है, परंतु is/are का प्रयोग अधिक लोकप्रिय है-

  • This room measures ten feet by eight feet.
  • This room is ten feet by eight feet.

कीमत सूचक वाक्य

अब इन वाक्यों पर विचार करें-

  • चावल का क्या भाव है ?
  • चावल पाँच रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • इस कलम की क्या कीमत है ?
  • यह दस रुपये की है।

ऐसे वाक्यों से किसी वस्तु के भाव (rate) कीमत/मूल्य (price) का बोध होता है। इनका अनुवाद होता है-

  • Subject + is + rate/price
  • Subject + cost+ + rate/price
  • The Price is + amount
  • It is ten rupees.
  • It costs ten rupees.
  • The price of this pen is ten rupees.

इन वाक्यों के अनुवाद कों देखें-

  • आज चावल का क्या भाव है?
  • चावल पाँच रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • How much is rice today?
  • It is five rupees a kilogram.
  • इन कलम की कीमत क्या है?
  • इसकी कीमत दस रुपये है।
  • How much is this pen? or
  • What does this pen cost? or
  • How much does the pen cost?
  • It is ten rupees.
  • It costs ten rupees.

अब इन वाक्यों को लें-

  • चावल पाँच रुपये किलोग्राम मिलता है।
  • चावल पाँच रुपये प्रति किलोग्राम मिलता है।
  • चावल पाँच रुपये प्रति किलोग्राम बिकता है।
  • मछली बीस रुपये किलोग्राम बिकती है।

ऐसे वाक्यों से किसी वस्तु की दर/कीमत का बोध होता है। इनका अनुवाद इस प्रकार होता है-

  • Subject + verb all amount + a/per + weight
  • subject + verb + object + for + amount
  • Rice sells at five rupees a kg/per kg.
  • Fish sells at twenty rupees a kg/per kg.
  • I bought apples at ten rupees a kg/per kg.
  • I bought a pen for ten rupees.
  • She bought a ring for five hundred rupees.

दूरी सूचक वाक्य

अब इन वाक्यों को लें-

  • यहाँ से स्टेशन कितनी दूर है/कितनी दूरी पर है?
  • यह पाँच किलोमीटर है।
  • यहाँ से अगला गाँव कितनी दूर है/कितनी दूरी पर है?
  • यह बहुत दूर नहीं है।

ऐसे वाक्यों से दूरी (distance) का बोध होता है। इनका अनुवाद होता है-

  • Subject + is + distance
  • It is five kilometers.
  • It is ten kilometers.
  • It is not far from here.
  • It is far off/far away.
  • It is a short way/a long way.

इन वाक्यों के अनुवाद को देखें-

  • यहाँ से बस पड़ाव कितनी दूर है ?
  • यह बस पड़ाव एक किलोमीटर है।
  • How far is it to the bus stop?
  • It is just one kilometer.
  • यहाँ से तेरा गाँव कितनी दूर है?
  • यह बहुत दूर नहीं है।
  • How far is it to your village?
  • It is not far off.

Note: दूरी (distance) का भाव इस प्रकार भी व्यक्त किया जाता है-

  • हमलोग दस किलोमीटर चले।
  • We walked ten kilometers.
  • उसने हजारों मीलों की यात्रा की।
  • He travelled thousands of miles.

गति सूचक वाक्य

अब इन वाक्यों को देखें-

  • कार साठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है।
  • ट्रेन अस्सी किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है।

ऐसे वाक्यों से किसी वाहन या वस्तु की गति (speed) की दर का बोध होता है। इनका अनुवाद होता है-

  • Subject + verb + at + speed per hour / an hour
  • The car is running at sixty kilometers per hour / an hour.
  • The train is running at eighty kilometers per hour / an hour.

Note: km/h का अर्थ होता है — kilometer per hour, mph का अर्थ होता है—mile per hour.

  • The car is running at sixty km/h
  • The train is running at sixty mph

EXERCISE Translate into English.

  1. राधा का वजन साठ किलोग्राम है।
  2. मोहन का वजन अस्सी पाउंड है।
  3. सीता छह फुट दो इंच लंबी है।
  4. यह छड़ी तीन फुट तीन इंच लंबी है।
  5. यह दीवार दस फुट ऊँची है।
  6. स्टेशन यहाँ से तीन किलोमीटर है।
  7. इस कमीज की कीमत पचास रुपये है।
  8. मछली तीस रुपये प्रति किलोग्राम बिकती है।

Related Posts

  1. How to Translate into English
  2. Causative Sentences in Hindi
  3. परामर्श | प्रस्ताव सूचक वाक्य
  4. संभावना सूचक वाक्य
  5. आदत सूचक वाक्य
  6. बाध्यता सूचक वाक्य
  7. कारण सूचक वाक्य
  8. शर्त | कल्पना सूचक वाक्य
  9. विपरीतता सूचक वाक्य
  10. रीति | विधि सूचक वाक्य
  11. माप तौल सूचक वाक्य
  12. प्रश्नवाचक वाक्य
  13. तुलना सूचक वाक्य
  14. पसन्द सूचक वाक्य
  15. अवस्था सूचक वाक्य
  16. जोरदार कथन सूचक वाक्य – 1
  17. जोरदार कथन सूचक वाक्य – 2
  18. जोरदार कथन सूचक वाक्य -3

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *