प्रश्नवाचक वाक्य

प्रश्नवाचक वाक्य

यहाँ हम ऐसे वाक्यों के अनुवाद पर विचार करें जिनसे प्रश्न (question) जिज्ञासा (inquisitiveness), अनुमान (assumption) का भाव व्यक्त होता है।

इन वाक्यों को देखें-

  • क्या वह मछली खाता है?
  • क्या वह मछली नहीं खाता है ?
  • क्या वे मछली खाते हैं ?
  • क्या वे मछली नहीं खाते हैं ?
  • वह मछली खाता है क्या ?
  • वे मछली नहीं खाते हैं क्या?

ऐसे प्रश्नों का उत्तर हाँ (yes) या नहीं (no) में दिया जा सकता है। इनकी बनावट होती है—

  • क्या + कर्ता + क्रिया [धातु + ता है/ती है/ते हैं] + सामान्य वर्तमान
  • कर्ता + क्रिया + क्या

इनका अनुवाद होता है-

  • Do/Does + subject + infinitive [without to]……present simple
  • Does hego to the pictures every day?
  • Does she play tennis?
  • Doesn’t she like ornaments?
  • Do they play tennis?
  • Don’t they love their neighbors?

इन वाक्यों की बनावट और अनुवाद का ध्यान रखें-

  • क्या वह मछली खाता/खाती है ?
  • Does he eat fish?
  • क्या वह मछली नहीं खाता है ?
  • Doesn’t he eat fish?
  • क्या वे मछली खाते हैं?
  • Do they eat fish?
  • क्या वे मछली नहीं खाते हैं?
  • Don’t they eat fish?
  • वह मछली नहीं खाता है क्या ?
  • Doesn’t he eat fish?

ध्यान दें-

(a) हिन्दी के ऐसे वाक्यों में क्या वाक्य के आरंभ में रहता है या अंत में, बीच में नहीं। ऐसे क्या का अनुवाद होता है—do/does; what नहीं । अँगरेजी के प्रश्नवाचक वाक्य (interrogative sentences) do/does से तब आरंभ होते हैं जब क्रिया present simple tense में रहती है।

(b) अँगरेजी में do/does के बाद infinitive [to verb] तो आता है, पर इसका चिह्न (to) सदा छिपा रहता है- does to eat = does eat, do to eat = do eat

(c) जब हिन्दी वाक्यों में नहीं आता है, तब इसका अनुवाद होता है, not; no नहीं और ऐसे not का प्रयोग do/does के बाद होता है; subject के बाद नहीं; जैसे,

  • Doesn’t he eat fish?

इन्हें इस प्रकार न लिखें

  • Does he not eat fish? (wrong)

अब इन वाक्यों को लें-

  • क्या उसने मछली खाई ?
  • क्या उसने मछली नहीं खाई ?

ऐसे प्रश्नों का भी उत्तर yes या no में दिया जा सकता है और इनकी बनावट होती है-

  • क्या + कर्ता + क्रिया [धातु + आ/इ/ ए] …….सामान्य भूत

इनका अनुवाद होता है-

  • Did + subject + infinitive [without to] …….past simple
  • Did she reach on time?
  • Didn’t he eat anything?
  • क्या उसने मछली खाई ?
  • Did he/she eat fish?
  • क्या उसने मछली नहीं खाई ?
  • Didn’t he/she eat fish?
  • क्या उसने पत्र लिखा ?
  • Did he write a letter?
  • क्या उसने पत्र नहीं लिखा ?
  • Didn’t he write a letter?

ध्यान दें-F

(a) ऐसे क्या का अनुवाद होता है – did; what नहीं । अँगरेजी के प्रश्नवाचक वाक्य did से तब आरंभ होते हैं जब क्रिया past simple tense में रहती है।

(b) हिन्दी में नहीं का अनुवाद not होता है और वह did के बाद आता है, subject के बाद नहीं; जैसे,

  • Didn’t he eat fish?

अब इन वाक्यों को लें-

  • क्या वह खेल रहा है ?
  • क्या वह खेल रहा था ?
  • क्या वे खेल रहे हैं ?
  • क्या वे खेल रहे थे ?

ऐसे वाक्यों के प्रश्न का उत्तर yes/no में दिया जा सकता है और इनकी बनावट होती है –

  • क्या + कर्ता + क्रिया [धातु + रहा है/रही है/रहे हैं] ……. तात्कालिक वर्तमान
  • क्या + कर्ता + क्रिया [धातु + रहा था/रही थी/रहे थे] ….. अपूर्ण भूत

इनका अनुवाद होता है-

  • Am/Is/Are + subject + verb + ing [present progressive ]
  • Was/Were + subject  + verb + ing [past progressive ]
  • Is he swimming?
  • Wasn’t she running?
  • क्या वह खेल रहा है?
  • Is he playing?
  • क्या वे खेल रहे हैं?
  • Are they playing?
  • क्या वह खेल रही थी ?
  • Was she playing?
  • क्या वे खेल रहे थे?
  • Were they playing?
  • क्या वह सिक्के गिन रही है ?
  • Is she counting the coins?

ध्यान दें-

(a) ऐसे क्या का अनुवाद is/are / was/were होता है, what नहीं । अँगरेजी के ऐसे interrogative sentences आरंभ होते हैं is/are/was/were से जब क्रिया present progressive या past progressive tense में रहती है।

(b) जब ऐसे वाक्यों में नहीं आता है, तब इसका अनुवाद not होता है और ऐसे not का प्रयोग is/are आदि के बाद होता है, subject के बाद नहीं; जैसे,

  • क्या वह नहीं खेल रहा है?
  • Isn’t he playing? [not, is he not]
  • क्या वे नहीं खेल रहे हैं?
  • Aren’t they playing? [not, are they not]

अब इन वाक्यों को देखें-

  • क्या वह शिक्षक है ?
  • क्या वह किताब है?
  • क्या वह चोर था ?
  • क्या वह लम्बी है ?
  • क्या वे गरीब हैं ?
  • क्या वे बीमार थे ?

ऐसे वाक्यों का भी उत्तर yes/no में दिया जा सकता है और इनकी बनावट होती

  • क्या + कर्ता + संज्ञा/विशेषण + है/हैं/ था / थी / थे

इनका अनुवाद होता है-

  • Am/Is/Are/Was/Were + subject + noun/adjective
  • Is she an actress?
  • Were they robbers?
  • क्या वह शिक्षक है ?
  • Is he a teacher ?
  • क्या वह लम्बी है?
  • Is she tall?
  • क्या वे गरीब हैं?
  • Are they poor?
  • क्या वह चोर था ?
  • Was he a thief?
  • क्या वे बीमार थे ?
  • Were they ill?

ध्यान दें-

ऐसे प्रश्नवाचक वाक्य आरंभ होते हैं verb to be [is/are / was/were] से, इसलिए ऐसे वाक्यों का अनुवाद what न करें।

अब इन वाक्यों पर विचार करें-

  • क्या उसने पत्र लिखा है?
  • क्या वह पत्र लिख चुका है ?
  • क्या तुमने पत्र लिखा है?
  • क्या तुम पत्र लिख चुके हो ?

ऐसे वाक्यों का भी उत्तर yes/no में दिया जा सकता है और इनकी बनावट होती

  • क्या + कर्ता + क्रिया [ धातु + आ है/चुका है ] + आ है /चुका है ] आसन्न भूत

इनका अनुवाद होता है

  • Has / Have + subject + past participle [present perfect]
  • क्या उसने पत्र लिखा है ?
  • Has he written a letter?
  • क्या तुम पत्र लिख चुके हो ?
  • Have you written a letter?

ध्यान दें कि जब हिन्दी वाक्यों में नहीं आता है, तब इसका अनुवाद होता है not और यह has/have के बाद आता है; जैसे,

  • क्या उसने पत्र नहीं लिखा हैं?
  • Hasn’t he written a letter?
  • क्या तुमने पत्र नहीं लिखा है ?
  • Haven’t you written a letter?

अब इन वाक्यों को लें-

  • क्या वह पत्र लिखेगा?
  • क्या वह पत्र नहीं लिखेगा ?
  • क्या वह पत्र लिखेगी ?

ऐसे वाक्यों का भी उत्तर yes/no में दिया जा सकता है और इनकी बनावट होती है –

  • क्रिया + कर्ता + क्रिया [धातु + एगा/एगी/ऐंगी] – सामान्य भविष्यत्

इनका अनुवाद होता है-

  • Shall/Will + subject + infinitive [without to]…..future simple
  • क्या वह पत्र लिखेगा/लिखेगी?
  • Will he/she write a letter?
  • क्या वह पत्र नहीं लिखेगा/लिखेगी?
  • Won’t he/she write a letter?

ध्यान दें-

(a) अँगरेजी के ऐसे प्रश्नवाचक वाक्य shall/will से आरंभ होते हैं जब क्रिया रहती है future simple tense में ।

(b) जब हिन्दी वाक्यों में नहीं आता है, तब इसका अनुवाद होता है not ऐसा not आता है shall/will के बाद और इसके मिलने से ये रूप बनते हैं-

  • Shall + not = Shan’t.
  • Will + not =Won’t

अब इन वाक्यों को देखें-

  • क्या राम तैर सकता है ?
  • क्या राम को तैरना चाहिए?

ऐसे प्रश्नों का भी उत्तर yes/no हो सकता है और इनकी बनावट होती है-

  • क्या + कर्ता + धातु + सकना/ धातु + ना + चाहिए

इनका अनुवाद होता है—

  • Can/Should + subject + infinitive [without to]
  • क्या राम तैर सकता है ?
  • Can Ram swim?
  • क्या राम को तैरना चाहिए?
  • Should Ram swim?

अब इन वाक्यों को देखें-

  • वह क्या लिखता है ?
  • वह क्या लिख रहा है ?
  • उसने क्या लिखा है?
  • वह क्या लिखेगा ?
  • उसे क्या लिखना चाहिए?

प्रश्नवाचक वाक्य

एसे प्रश्नवाचक वाक्यो का उत्तर yes/no में दिया ही नही जा सकता। इनके उत्तर में एसा शब्द आता है जो वाक्य के कर्म (object) का काम करता है। जैसे:

  • वह क्या लिखता है?
  • वह कहानी लिखता है।

ऐसे वाक्यों की बनावट होती है—

  • कर्ता + क्या + क्रिया

इनका अनुवाद होता है-

  • What + auxiliary verb + subject + other words
  • What do you want?
  • What are you doing?
  • वह क्या लिखता है ?
  • What does he write?
  • वह क्या लिख रहा है ?
  • What is he writing?
  • उसने क्या लिखा है?
  • What has he written?
  • वह क्या लिखेगा ?
  • What will he write?
  • उसे क्या लिखना चाहिए?
  • What should he write?
  • उसे क्या लिखना है
  • What has he to write?
  • आपका नाम क्या है?
  • What is your name?

ध्यान दें-

(a) ऐसे अँगरेजी वाक्य what से आरंभ होता है, verb से नहीं। ऐसा अँगरेजी वाक्य verb से तब आरंभ होता है, जब इसका उत्तर yes/no में दिया जा सकता है; जैसे,

  • क्या वह लिखता है? Does he write? [yes/no]
  • वह क्या लिखता है ? What does he write? [letter/story]

(b) What वाले वाक्यों में verb आता है subject के पहले; क्योंकि केवल what से ही कोई वाक्य प्रश्नवाचक नहीं बन जाता है; जैसे,

  • What does he write? [not, what he writes? ]
  • What is he writing? [not, what he is writing?]
  • What has he written ? [not, what he has written?]

अब इन वाक्यों को लें-

  • वह कैसी है?
  • वह देखने में कैसी है?
  • वह कैसा है ?
  • वह देखने में कैसा है ?
  • वे कैसे हैं?
  • वे देखने में कैसे हैं?
  • यह कैसा है ?
  • यह खाने में कैसा है ?

ऐसे वाक्यों के कैसा / कैसी / कैसे या  धातु + ने + कैसा / कैसी / कैसे से किसी व्यक्ति/वस्तु के वर्णन (description) के संबंध में प्रश्न किया जाता है – देखने में, सुनने में, खाने में।

इनकी बनावट होती है-

  • कर्ता + कैसा / कैसी + है/हैं
  • कर्ता + धातु + ने + कैसा / कैसी / कैसे + है/हैं

इनका अनुवाद होता है-

  • What + do/does + subject + infinitive [ without to ] + like
  • वह कैसी है?
  • वह देखने में कैसी है?
  • What does she look like?
  • वे कैसे हैं?
  • वे देखने में कैसे हैं?
  • What do they look like?
  • यह आम कैसा है ?
  • खाने में कैसा है ?
  • What does this mango taste like?
  • यह सुनने में कैसा है ?
  • What does it sound like?

ध्यान दें-

(a) जब कैसा / कैसी/कैसे से किसी के स्वास्थ्य के संबंध में प्रश्न किया जाता है, तब इसका अनुवाद होता है – How …?

  • वह आज कैसा / कैसी है?
  • How is he/she today?
  • आपकी माताजी अब कैसी हैं?
  • How is your mother now?

(b) जब वाक्य में क्या + भाव/दर का प्रयोग होता है, तब क्या का अनुवाद how होता है, what नहीं; जैसे,

  • आज चावल का क्या भाव (दर) है?
  • How much is rice today?
  • आज मछली का क्या भाव (दर) है?
  • How much is fish today?

Note: जी चाहता है/मन होता है का अनुवाद होता है—feel like.

  • जी चाहता है कि तेरी कलम को चूम लूँ।
  • मन होता है कि तेरी कलम को चूम लूँ।  
  • I feel like kissing your pen.

अब इन वाक्यों को लें-

  • उसने कितना दूध खरीदा ?
  • उसने कितनी कलमें खरीदी ?
  • उसने कितनी मछली खरीदी ?
  • उसने कितने आम खाए?

ऐसे वाक्यों से संख्या (number) या मात्रा (quantity) के संबंध में प्रश्न किया जाता है। इनकी बनावट होती है-

  • कितना /कितनी + संज्ञा [ मात्रा सूचक ]
  • कितनी / कितने + संज्ञा [ संख्या सूचक ] संख्या-सूचक

इनका अनुवाद होता है-

  • How much + noun [quantity] + other words
  • How many + noun [number] + other words
  • How much did he eat?
  • How many mangoes did he eat?

अब इन वाक्यों को देखें-

  • यह कितना लम्बा है ?
  • यह कितना ऊँचा है ?
  • यह कितना चौडा है?
  • यह कितना गहरा है ?

ऐसे वाक्यों से किसी व्यक्ति/ वस्तु के गुण के संबंध में प्रश्न किया जाता है और इनकी बनावट होती है—

  • कर्ता + कितना/कितनी/कितने + विशेषण + क्रिया

इनका अनुवाद होता है-

  • How + adjective + verb + subject [noun/pronoun]
  • How high is it?
  • How deep is it?
  • वह कितना लम्बा है ?
  • How tall is he?
  • वह कितना चौड़ा है ?
  • How wide is it?

Note: इनके अनुवाद का भी ध्यान रखें-

कितना पुराना – how old ? कितना दूर – how far? कितनी देर तक (कब तक) — how long? कितनी उम्र – how old ? कितना ऊँचा – how high? कितना गहरा – how deep? कितना तेज – how fast ? कितना मोटा – how fat ?

अब इन वाक्यों पर विचार करें

  • वह कैसे आया ?
  • वह कब आएगा ?
  • वह कहाँ है?
  • वह क्यों आया ?

ऐसे वाक्यों की बनावट होती है-

  • कर्ता + प्रश्नवाचक शब्द + क्रिया

इनका अनुवाद होता है—

  • Interrogative word + verb + subject + other words
  • Where is she?
  • Why is she sad?
  • वह कौन है ?
  • Who is he?
  • वह कहाँ है ?
  • Where is he?
  • वह कब आएगा ?
  • When will he come?
  • वह क्यों आया ?
  • Why did he come?
  • वह कैसे आया ?
  • How did he come?

Note: इन अनुवादों का भी ध्यान रखें-

  • कौन ? [आदमी के लिए] who?
  • कौन + संज्ञा, कौन-सा / सी / से + संज्ञा,  संज्ञा + कौन-कौन + + संज्ञा ?= what + noun?
  • और कौन ? who else?
  • और क्या ? = what else?
  • और कैसे = how else?
  • और कहाँ ? = where else?
  • कहाँ से = where……from?
  • किसका + संज्ञा ? = whose + noun?
  • किसको/किससे ? = who/whom? [निर्जीव लिए] = which |

इन वाक्यों को देखें-

  • वहाँ कौन है ?
  • Who is there?
  • तुम कौन/कौन-सा उपहार लाए हो ?
  • What presents have you brought?
  • तुम कौन-कौन उपहार लाए हो?
  • What presents have you brought?
  • मुझे और कौन मदद करेगा?
  • Who else will help me?
  • तुम्हें और क्या चाहिए ?
  • What else do you want?
  • मैं और कहाँ जाऊँ?
  • Where else am I to go?
  • वह कहाँ से आ रहा है ?
  • Where is he coming from?
  • यह किसकी किताब है?
  • Whose book is this?
  • आप किसको चाहते हैं?
  • Who (whom) do you want?
  • आप किससे बात कर रहे थे ?
  • Who were you talking to?

आजकल कर्म कारक (objective case) में भी whom के बदले who का ही प्रयोग होता है, यद्यपि व्याकरण की दृष्टि से whom का ही प्रयोग होना चाहिए।

अब इन वाक्यों पर विचार करें-

  • आप मछली खाते हैं न?
  • खिड़की बन्द कर दो न?
  • अब आप अच्छे तो हैं?
  • आप मछली नहीं खाते हैं न?
  • एक कप चाय लाओ न?)
  • अब वह अच्छी तो है न?

ऐसे वाक्यों में क्या, क्यों आदि प्रश्नवाचक शब्द नहीं आते। प्रश्न करने के लिए न/तो या तो…न का प्रयोग होता है और वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिह्न आता है। इस प्रकार के वाक्यों से प्रश्न (question), आशा (expectation), अनुमान ( assumption) तथा सहमति (agreement) का भाव एक साथ प्रकट होता है। क्योंकि प्रश्नकर्ता उत्तर में हाँ (yes) की आशा करता है। इसलिए ऐसा वाक्य आधा प्रश्नवाचक (interrogative) और आधा निश्चयवाचक ( assertive) या आज्ञावाचक (imperative) होता है।

इनकी बनावट होती है-

  • विधानवाचक वाक्य [ स्वीकारात्मक ] + न/तो/तो…न
  • विधानवाचक वाक्य [ नकारात्मक ] + न/तो/तो…न
  • आज्ञार्थक वाक्य + न/तो/तो…न

इनका अनुवाद होता है-

  • Assertive [affirmative] + + question-tag [negative]
  • Assertive [negative] + + question-tag [affirmative]
  • Imperative + will you
  • You eat fish, don’t you?
  • You don’t eat fish, do you?
  • Bring a cup of tea, will you?
  • I am tired now, aren’t I?
  • आप अब अच्छे तो हैं ?
  • You are well now, aren’t you?
  • वह अब अच्छी तो है न ?
  • She is well now, isn’t she?
  • खिड़की बन्द कर दो न?
  • ,Close the window, will you?

ऐसे वाक्यों का अनुवाद दूसरे प्रकार से भी हो सकता है और तब प्रश्नवाचक का अनुवाद assertive होता है-

  • Assertive + parenthetical clause
  • आप मछली खाते हैं न?
  • You eat fish, I suppose.
  • अब आप अच्छे तो हैं ?
  • You are well now, I hope.

ध्यान दें-

(a) न/तो का अनुवाद नहीं होता ।

(b) Question tags और parenthetical clause का प्रयोग comma के बाद होता है।

(c) Question-tags इस प्रकार बनाए जाते हैं-

  • Affirmative sentences के साथ negative question-tag आता है और negative sentences के साथ affirmative question tag आता है।
  • Question-tag का subject सदा pronoun होता है, noun नहीं
  • Question-tag सदा auxiliary verb से आरंभ होता है।
  • Imperative के बाद question-tag का रूप होता है will you?
  • I am के बाद question tag का रूप होता है aren’t?
  • आज्ञासूचक let के साथ question-tag आता है — will you ?, पर प्रस्ताव- सूचक let के साथ आता है — shall we ? 1. Let her finish the work, will you? 2. Let us finish the work, shall we?
  • आदतसूचक used to के साथ आता है usedn’t या didn’t, पर didn’t का प्रयोग अधिक प्रचलित है, जैसे, 1. He used to play football at school, usedn’t he? 2. He used to play football at school, didn’t he?

(d) ऐसे वाक्यों में parenthetical clause इस प्रकार बनाया जाता है.

  • I hope/believe/suppose / am afraid.

इन नियमों के आधार पर कुछ और वाक्यों का अनुवाद करें-

  • राम धनी है न?
  • Ram is rich, isn’t he?
  • Ram is rich, I believe.
  • राम धनी नहीं है न ?
  • Ram is not rich, is he?
  • Ram is not rich, I believe.
  • सीता कल लौटेगी न?
  • Sita will return tomorrow, won’t she?
  • Sita will return tomorrow, I suppose.
  • सीता कल नहीं लौटेगी न ?
  • Sita will not return tomorrow, will she?
  • Sita will not return tomorrow, I suppose.
  • मोहन तेरी मदद कर सकता है?
  • Mohan cap help you, can’t he?
  • Mohan can help you, I hope.

अब इन वाक्यों को लें

  • क्या आप जानते हैं कि वह कहाँ रहता है?
  • क्या आप जानते हैं कि वह कब लौटेगा ?
  • क्या आप जानते हैं कि वह क्यों उदास है ?

ऐसे वाक्यों में दो-दो प्रश्नवाचक वाक्य रहते हैं और इनकी बनावट होती है-

  • प्रश्नवाचक + कि + प्रश्नवाचक [प्रश्नवाचक शब्द के साथ]

इनका अनुवाद होता है-

  • Interrogative + assertive [with a question-tag]
  • Can you tell me why she is happy?
  • Do you know how he saved himself?
  • क्या आप जानते हैं कि वह कहाँ रहता है?
  • Do you know where he lives?
  • क्या आप जानते हैं कि वह कब लौटेगा ?
  • Do you know when he will return?
  • क्या आप जानते हैं कि वह क्यों उदास है?
  • Do you know why he is sad?

ध्यान दें-

(a) ऐसे वाक्यों के कि का अनुवाद होता है ही नहीं और इसलिए that का प्रयोग नहीं होता। इस नियम का ध्यान रखकर अनुवाद इस प्रकार न करें-

  • Do you know that where he lives? (wrong)

(b) पहला वाक्य तो Interrogative होता है। इसलिए वाक्य में verb पहले आता है और verb के बाद subject, पर दूसरा वाक्य assertive होता है। इसलिए वाक्य में पहले subject आता है और subject के बाद verb; जैसे,

  • Do you know where he lives? [not, where does he live?]
  • Do you know when he will return? [not, when will he return?]

अब इन वाक्यों को देखें-

  • क्या आप जानते हैं कि वह गरीब है ?
  • क्या आप जानते हैं कि वह ईमानदार है ?

ऐसे वाक्यों की बनावट होती है—

  • प्रश्नवाचक + कि + प्रश्नवाचक [प्रश्नवाचक शब्द के बिना]

इनका अनुवाद होता है-

  • Interrogative + that + assertive
  • Do you know that he is rich?
  • Don’t you know that the earth is round?
  • क्या आप जानते हैं कि वह गरीब है ?
  • Do you know that he is poor?
  • क्या आप जानते हैं कि वह ईमानदार है ?
  • Do you know that he is honest?

ध्यान दें-

(a) ऐसे वाक्यों में कि का अनुवाद that होता है, पर that के बाद आनेवाला वाक्य assertive होता है, interrogative नहीं।

इसलिए अनुवाद इस प्रकार न करें-

  • Do you know that is he poor? (wrong)

अब इन वाक्यों पर विचार करें-

  • मुझे समय कहाँ ?
  • उसे धन कहाँ ?
  • ईश्वर कहाँ नहीं है ?

ऐसे प्रश्नवाचक वाक्यों में कहाँ/कहाँ नहीं आता है, पर इससे प्रश्न का बोध नहीं होता। ऐसे कहाँ से नहीं का बोध होता है और कहाँ नहीं से सब जगह का। इनकी बनावट होती है-

  • प्रश्नवाचक वाक्य + कहाँ/कहाँ नहीं

इनका अनुवाद होता है—

  • Assertive sentence
  • मुझे समय कहाँ ?
  • I have no time.
  • उसे धन कहाँ ?
  • He has no wealth.
  • ईश्वर कहाँ नहीं है ?
  • God is omnipresent

Related Posts

  1. How to Translate into English
  2. Causative Sentences in Hindi
  3. परामर्श | प्रस्ताव सूचक वाक्य
  4. संभावना सूचक वाक्य
  5. आदत सूचक वाक्य
  6. बाध्यता सूचक वाक्य
  7. कारण सूचक वाक्य
  8. शर्त | कल्पना सूचक वाक्य
  9. विपरीतता सूचक वाक्य
  10. रीति | विधि सूचक वाक्य
  11. माप तौल सूचक वाक्य
  12. प्रश्नवाचक वाक्य
  13. तुलना सूचक वाक्य
  14. पसन्द सूचक वाक्य
  15. अवस्था सूचक वाक्य
  16. जोरदार कथन सूचक वाक्य – 1
  17. जोरदार कथन सूचक वाक्य – 2
  18. जोरदार कथन सूचक वाक्य -3

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *